निकिता रावल

रेड कार्पेट पर निकिता रावल को फीमेल फैन ने अचानक किया लिप किस, चौंक गईं एक्ट्रेस

1 min read

8 अगस्त को अभिनेत्री निकिता रावल एक इवेंट में रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं, तभी एक फीमेल फैन उनके पास सेल्फी लेने के लिए पहुंची। निकिता ने भी खुशी से उसके साथ सेल्फी के लिए पोज दिया। लेकिन इसके बाद अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक्ट्रेस को हैरान कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में फैन पहले निकिता के गाल पर किस करती नजर आती है और फिर उन्हें अपनी ओर खींचकर उनके होंठों पर किस कर देती है।

निकिता रावल viral

अचानक हुए इस किस से निकिता रावल काफी असहज और चौंकी हुई नजर आईं। वीडियो में वह फैन को पीछे हटाने की कोशिश करती दिखती हैं और तुरंत अपना हाथ अपने होंठों पर रख लेती हैं। उनके चेहरे पर हैरानी साफ नजर आती है। रेड कार्पेट पर हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।